कोरबा जिले में बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा मदरसों के समय में बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
नई समय-सारणी इस प्रकार होगी—
1. दो पाली में संचालित स्कूल:
- कनिष्ठ कक्षाएं: सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक
- वरिष्ठ कक्षाएं: दोपहर 12:15 बजे से 4:30 बजे तक
2. एक पाली वाले स्कूल:
- नियमित दिनों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- शनिवार को 8:30 बजे से 12:30 बजे तक
प्रशासन ने बताया कि बढ़ती सर्दी से बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है, इसलिए नई समय-सारणी निर्धारित की गई है।











