ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा के होटल चंदेला में युवती की मिली लाश, साथ आया युवक फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा के होटल चंदेला में युवती की मिली लाश, साथ आया युवक फरार!

कोरबा। शहर के होटल चंदेला में उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब कमरा नंबर 207 से एक युवती की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक युवक और युवती ने साथ में यह कमरा बुक किया था। लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ रूम सर्विस के लिए दरवाजा खटखटाने पहुंचे, तो युवक फरार मिला जबकि युवती बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

मृतिका की पहचान 20 वर्षीय संध्या दास निवासी मरकाडीह, अकलतरा (जांजगीर-चांपा) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार, निवासी जांजगीर बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि राकेश कुमार की लोकेशन और पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।