कनकी की ओर आ रहा है, हाथी आस पास क्षेत्रों सतर्क रहने के लिए की जा रही है मुनादी
कोरबा – अपने दल से बिछड़ कर एक हाथी कनकी क्षेत्र की ओर चला आया है, कुछ लोगों ने इसे कनकी के मुख्य मार्ग में देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी है। हाथी के आसपास देखे जाने की सूचना आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोग हाथी को देखने निकल पड़े है, जो कि यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। फिलहाल यह हाथी कनकी से पहरीया की ओर जाना बताया जा रहा है। सक्ति जिले के जंगलों की ओर से यह हाथी अपने दल से बिछड़ कर कोरबा जिले के कनकी क्षेत्र में दाखिल हुआ है। वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने सहित हाथी से दूर रहने की लगातार अपील कर रहा है।

