रायपुर: जोहार छत्तीसगढ़ के प्रमुख अमित बघेल पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रायपुर एसएसपी ने बताया कि अमित बघेल की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, फिलहाल वे फरार हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंधी समाज और भगवान झूलेलाल (केदारनाथ झूलेलाल) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
रायपुर एसएसपी ने सर्व समाज से अपील करते हुए कहा है कि “किसी भी समाज या धार्मिक समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी न करें, अन्यथा पुलिस वैधानिक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।”
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी टीम अमित बघेल की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी संभव बताई जा रही है।











