CG News : रूपसिंह मंडावी बने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, बस्तर को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

CG News : रूपसिंह मंडावी बने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, बस्तर को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में बस्तर के वरिष्ठ नेता रूपसिंह मंडावी की नियुक्ति की है। राज्य शासन के आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

रूपसिंह मंडावी बस्तर जिले के फरसागुड़ा निवासी हैं और इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बस्तर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से बस्तर संभाग में खुशी की लहर है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रूपसिंह मंडावी अब अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे और आदिवासी समाज से जुड़ी नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर निगरानी रखेंगे।