कोरबा। शहर और ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) से बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में, कलेक्टर एवं डीएमएफ अध्यक्ष अजीत वसंत ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 399 विकास कार्यों के लिए 157 करोड़ 69 लाख 12 हजार 830 रुपये की स्वीकृति दी है।
पिछले 20 से 21 महीनों के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांग और शासन की मंशा के अनुरूप स्वीकृत यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता और जनसुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी।
🔹 प्रमुख स्वीकृत कार्य:
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 2.84 किमी दो-लेन सीसी रोड निर्माण – ₹29.42 करोड़
रेल अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण व मुआवजा वितरण (सुनालिया ज्वेलर्स के पास) – ₹18.82 करोड़
92 नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण – ₹12.01 करोड़
मानदेय शिक्षकों की भर्ती (सरकारी स्कूलों के लिए) – ₹10.34 करोड़
जी.एन.एम. स्कूल और हॉस्टल का शेष निर्माण कार्य – ₹4.70 करोड़
नगर निगम कोरबा में ई-कार्ट गार्बेज रिक्शा प्रदाय कार्य – ₹2.84 करोड़
30 प्राथमिक व 10 माध्यमिक स्कूल भवन निर्माण – ₹6.83 करोड़
डाइट भवन, कॉलेज भवन और हॉस्टल विकास कार्य – ₹7.44 करोड़
पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य – ₹97.60 लाख
🔹 स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार:
टीकाकरण, क्षय रोग जांच व संसाधन उन्नयन – ₹3.12 करोड़
विशेषज्ञ डॉक्टर व चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती (3 कार्य) – ₹6.27 करोड़
स्वास्थ्यकर्मी आवास निर्माण – ₹98.69 लाख
ट्रॉमा सेंटर उन्नयन कार्य – ₹54.59 लाख
🔹 अन्य प्रमुख कार्य:
सामुदायिक भवन, नाली व अहाता निर्माण (191 कार्य) – ₹24.12 करोड़
पुलिस कार्यालय में जनरेटर स्थापना – ₹61.84 लाख
कन्वेंशनल हॉल में अहाता व हाईमास्ट लाइट – ₹91.56 लाख
174 कृषि पंपों का विद्युतिकरण व डेयरी विकास कार्य – ₹2.30 करोड़
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि डीएमएफ फंड से स्वीकृत सभी परियोजनाएं संतुलित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।











