कोरबा ब्रेकिंग न्यूज:शहर की जर्जर सड़कों पर फूटा जनाक्रोश – 16 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में होगा विशाल धरना प्रदर्शन

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज:शहर की जर्जर सड़कों पर फूटा जनाक्रोश – 16 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में होगा विशाल धरना प्रदर्शन

कोरबा। शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों — गौमाता चौक, ईमलीछापर चौक और कटघोरा रोड की बदहाल स्थिति और नगर के भीतर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों को लेकर नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी है। सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर अब आम जनता और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व जिला कलेक्टर और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जनहित में दिए गए आवेदन को नजरअंदाज किए जाने के बाद नागरिकों ने आंदोलन का रास्ता चुना है।

आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कोरबा के जागरूक नागरिक, सामाजिक संगठन और स्थानीय नेता शामिल होंगे। आंदोलन का उद्देश्य है कि शहर की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए और स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

👉 मुख्य बिंदु:

कोरबा की सड़कों की बदहाली पर जनता का आक्रोश

एक सप्ताह पूर्व प्रशासन को दिया गया था मरम्मत का निवेदन

कार्रवाई नहीं होने पर अब धरना प्रदर्शन की तैयारी

16 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में होगा बड़ा आंदोलन