कोरबा: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कटघोरा, पाली, कोरबा सहित कई तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। नए आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी इस तबादला सूची में जिले के राजस्व विभाग में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के बाद संबंधित तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।











