SECL कुसमुंडा: भूविस्थापित महिला को मिलेगा न्याय, एसडीएम ने दिए 72 घंटे में नौकरी दिलाने के निर्देश

SECL कुसमुंडा: भूविस्थापित महिला को मिलेगा न्याय, एसडीएम ने दिए 72 घंटे में नौकरी दिलाने के निर्देश

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र से प्रभावित महिला भूविस्थापित गोमती केवट के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना ने दफ्तर में पीड़िता को बुलाकर चर्चा की और निर्देश दिया कि 72 घंटे के भीतर फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे व्यक्ति की नियुक्ति रद्द कर गोमती को नौकरी दी जाए।

दरअसल, गोमती केवट का आरोप है कि उसके ससुर की जमीन खदान में जाने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य को नौकरी नहीं मिली। इसके बजाय प्रहलाद नाम का अज्ञात व्यक्ति नौकरी कर रहा है, जिसे न तो वह जानती हैं और न ही उनके अन्य परिजन।

गोमती ने न्याय की मांग को लेकर कई बार गेट जाम आंदोलन किया, जिसके बाद मामला गंभीरता से लिया गया। जांच में प्रबंधन ने प्रहलाद की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है। अब एसडीएम के निर्देश से उम्मीद है कि जल्द ही गोमती को उसका हक मिल जाएगा।