अभिषेक आदिले की रिपोर्ट
कुसमुंडा। आदर्श नगर सामुदायिक भवन में नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव 2025 बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि धर्म, संस्कृति और आत्मीयता के भाव का अद्भुत संगम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की वंदना से हुआ, जिससे वातावरण भक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आदर्श नगर वार्ड 21 की पार्षद बालकी कुजूर, गेवरा बस्ती के पूर्व पार्षद अजय प्रसाद की धर्मपत्नी कृष्णा प्रसाद, आदर्श नगर वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू, वार्ड 20 की पार्षद नीलम कुकरेजा तथा भूतपूर्व एकता महिला मंडल की अध्यक्ष उमा भारती सराफ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने गरिमामय उपस्थिति दी।

इसके अलावा ममता बघेल, अनुपमा तिवारी, हेमलता शर्मा, नीरा सिंह, प्रीति सिंह, मीनू कौर, राजविंदर कौर, नीतू शर्मा, अंकिता जायसवाल, अर्चना सिंह, रोशनी आदिले और ईश्वरी तिवारी सहित कई महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।अतिथियों का स्वागत नारी शक्ति महिला मंडल की टीम अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, सचिव शारदा जायसवाल और कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने किया।

अतिथियों ने आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।सावन महोत्सव 2025 में प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। रानी तिवारी को प्रथम, पुष्पा सिंह को द्वितीय और कुसुम सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संध्या तोमर, प्रेरणा सिंह, सृष्टि सिंह, साक्षी सिंह, दुर्गा राजपूत, अनीता साहू, राधिका पटेल, यशोदा सिंह, प्रिया सिंह, सुमित्रा गुप्ता, रजनी श्रीवास, किरण केवट, नेहा अग्रवाल, सिमरन सिंह, अंशु महंत, गोरी गोस्वामी, मनीषा सोनी, इंदु शर्मा, जया वैष्णव सहित कई प्रतिभागियों ने गीत, संगीत, नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा और रेखा शुक्ला ने बेहद रोचक और हास्यपूर्ण अंदाज में किया। अंत में नारी शक्ति महिला मंडल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ
