August 11, 2026

होली पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Screenshot_20260306_145826_Chrome


रायपुर।
होली के दौरान राजधानी रायपुर में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार होली के अवसर पर पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमकाने और इलाके में आतंक फैलाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 वर्ष), निवासी पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र
दुर्गेश साहू उर्फ जरहा पिता देवानंद साहू (26 वर्ष), निवासी काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र
नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 वर्ष), निवासी पंडरी
शामिल हैं।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed