August 11, 2026

कोरबा में दर्दनाक हादसा: पानी निकालते समय कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में मौत

Screenshot_20260306_145347_Dainik Bhaskar


कोरबा।
बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 38 वर्षीय चंदा देवी साह पानी निकालते समय अचानक पैर फिसलने से करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गईं।
घटना के समय उनकी दो बेटियां मौके पर ही मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरते देख बेटियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला।
इसके बाद उन्हें तत्काल बालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए।
बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान के अनुसार घटना के समय महिला की दो बेटियां मौजूद थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति लकवाग्रस्त है और उसका इलाज चल रहा है। चंदा देवी बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं और उनके ऊपर छह बेटियों की जिम्मेदारी थी।

You may have missed