रायपुर/कोरबा। जिले की बेटी एंजेल सिंह ने सिविल जज के पद पर चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
एंजेल सिंह, कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बालको की सेवानिवृत्त प्राचार्या की पुत्री हैं। वे दुरपा रोड, कोरबा की निवासी हैं। एंजेल की इस सफलता से उनके परिवार, मित्रों और जिले के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
दरअसल, ने सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 57 पदों पर नियुक्ति की जानी है। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 183 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई।
इस परीक्षा में अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। आयोग ने मुख्य चयन सूची के साथ अनुपूरक सूची भी जारी की है, जिससे भविष्य में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा सके।
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित हुआ। इसके बाद 10 से 20 फरवरी 2026 के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। आयोग के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और साक्षात्कार के दौरान कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया।
इस चयन सूची में एंजेल सिंह सहित अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
एंजेल सिंह की इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनके सिविल जज बनने से न केवल परिवार बल्कि पूरे कोरबा जिले का मान बढ़ा है।









