August 11, 2026

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान में 22 वारंटी गिरफ्तार, 23 आरोपी पहुंचे जेल

Screenshot_20260222_203633_ImageSearchMan


जिला कोरबा में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी के तहत 21 फरवरी 2026 को पुलिस टीमों ने सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान कुल 22 वारंटियों को पकड़ा गया, जिनमें एक स्थायी वारंटी भी शामिल है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद फरार थे। पुलिस ने लगातार निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई के जरिए उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने का आग्रह किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed