मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर नोनबिर्रा में हितग्राही सम्मान समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर नोनबिर्रा में हितग्राही सम्मान समारोह आयोजित

विकाश राठौर की रिपोर्ट


कोरबा। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शनिवार, 21 फरवरी 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंडल करतला के ग्राम नोनबिर्रा में हितग्राही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के आवाहन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान करना एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आकाश सक्सेना (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गवेल, सरपंच पति रतन सिंह राठिया, उपसरपंच जयलाल गुप्ता, पंच राजकुमार राठिया, आकाश गुप्ता, विकास राठौर, हर्ष गुप्ता, देवनारायण पटेल, पप्पू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्राम के लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरित की गई तथा मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।