बड़ी कार्रवाई: उरगा पुलिस ने अवैध स्क्रैप यार्ड पर मारा छापा, 1200 टन लोहा जब्त, यार्ड सील

बड़ी कार्रवाई: उरगा पुलिस ने अवैध स्क्रैप यार्ड पर मारा छापा, 1200 टन लोहा जब्त, यार्ड सील

🔥 बड़ी कार्रवाई: उरगा पुलिस ने अवैध स्क्रैप यार्ड पर मारा छापा, 1200 टन लोहा जब्त, यार्ड सील 🔥

कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध स्क्रैप यार्ड पर दबिश दी है।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस की टीम ने ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में छापा मारा। सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में चोरी से जुड़े लोहे के सामान, हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जे अवैध रूप से जमा किए गए हैं।

मौके पर यार्ड संचालक नूर आलम (33 वर्ष), निवासी टी.पी. नगर, कोरबा मौजूद मिला। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

🔹 मौके से ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी समेत अन्य लोहे का सामान करीब 1200 टन जब्त किया गया।
🔹 जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
🔹 नगर निगम टीम ने पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद कर दिया।

पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

🚨 कोरबा पुलिस का साफ संदेश — अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।