August 11, 2026

राजस्व विभाग सो रहा, सरपंच कर रही सरकारी जमीन पर कब्जा!

IMG-20260206-WA0056


खसरा नं. 13 पर अवैध अतिक्रमण का आरोप, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
रायपुर जिले की तहसील गोबरा नवापारा अंतर्गत ग्राम आलेखुटा में सरकारी भूमि खसरा नंबर 13 पर अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत आलेखुटा की सरपंच भोगेश्वरी सिन्हा एवं उनके पति द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है।
ग्रामीणों ने 28 जनवरी 2026 को सामूहिक रूप से लिखित शिकायत रायपुर कलेक्टर को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामवासियों का कहना है कि राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद यह अतिक्रमण जारी है, जिससे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय रायपुर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन सरकारी जमीन को मुक्त कराएगा या फिर शिकायतें फाइलों में ही दबती रहेंगी?

You may have missed