तालाब के पास युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

तालाब के पास युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप


बाकीमोंगरा। बाकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरदा के लालपुर बस्ती निवासी अनंत राम कुमार, पिता बृजलाल गौड़ (उम्र लगभग 35 वर्ष), जाति गोंड का शव जामचूव बाजार के पीछे स्थित तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी सरपंच, कोटवार एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति प्रारंभ से ही ठीक नहीं बताई जा रही है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती स्नेह सिंह तंवर की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।