August 11, 2026

कोरबा पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिला 10-10 लाख का बीमा लाभ, एसबीआई व शासन की संयुक्त पहल

IMG-20260119-WA0064

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के समन्वय से संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला पुलिस कोरबा में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण बीमा सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना बीमा एवं आकस्मिक मृत्यु बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ

आरक्षक श्री कृष्ण कुमार खड़िया (आकस्मिक निधन – 28.09.2025)

आरक्षक श्री सुरेन्द्र लहरे (आकस्मिक निधन – 07.09.2025)

के निधन के पश्चात उनके परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत ₹10-10 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

बीमा राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री मृत्युंजय वर्मा एवं मुख्य प्रबंधक श्री रामेश्वर कुमार, आईटीआई शाखा कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। पुलिस सैलरी पैकेज योजना उनके परिवारजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। कोरबा जिला पुलिस भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से अपने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


You may have missed