August 11, 2026

कट्टे के दम पर पेट्रोल पंप लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, 200 CCTV खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Screenshot_20260119_131731_Chrome

कोरबा। कट्टे के दम पर पेट्रोल पंप में लूट करने वाले गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह वारदात रतनपुर–कोरबा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप में हुई थी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर लूटपाट की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से
✅ चोरी की पल्सर बाइक
✅ देसी कट्टा
✅ जिंदा कारतूस
✅ चाकू
✅ मोबाइल फोन
✅ और नकदी रकम बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यही गिरोह पेट्रोल पंप लूट की वारदात में शामिल था और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने इससे पहले और कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है।

You may have missed