August 11, 2026

चैतमा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, पल्सर बाइक व चाकू जब्त

IMG-20260120-WA0054


कोरबा।
थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत चैतमा स्थित श्री साईं फ्यूल्स पेट्रोल पंप में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और चाकू भी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार कश्यप ने थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात चार युवकों ने पेट्रोल पंप में घुसकर मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर 8000 रुपये की लूट कर ली थी।
इस मामले में थाना पाली में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा के मार्गदर्शन में चौकी चैतमा, थाना पाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी:
समीर नागेश पिता आल्हाराम सागर (19 वर्ष)
निवासी – सूर्योदय नगर केराझरिया, थाना पाली, जिला कोरबा
को गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
रतनपुर पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है तीन आरोपी
इस प्रकरण में शामिल तीन अन्य आरोपी:
वेदप्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव
अभिषेक प्रजापति उर्फ मांडा
कपिल पटेल
(तीनों निवासी – पाली)
इन तीनों को रतनपुर पुलिस ने अपने क्षेत्र के अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें इस प्रकरण में अभिरक्षा में लिए जाने हेतु न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफ्तारी की जाएगी।

You may have missed