August 12, 2026

Tata Sierra Base Variant लॉन्च: 11.49 लाख से शुरू कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल्स सामने

Oplus_131072

Oplus_131072


नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV टाटा सिएरा के बेस मॉडल Smart+ को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह मिड-साइज़ SUV 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। शानदार डिज़ाइन और मजबूत फीचर्स के साथ यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Skoda Kushaq और Honda Elevate को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
इंजन ऑप्शन और कीमत

Oplus_131072


टाटा सिएरा का Smart+ वेरिएंट दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है—
1.5 लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल – ₹11.49 लाख
1.5 लीटर क्रायोजेट डीज़ल इंजन – ₹12.99 लाख
दोनों इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए हैं।
फीचर्स: बेस मॉडल में भी शानदार पैकेज
बेस वेरिएंट होने के बावजूद टाटा सिएरा Smart+ में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं—
LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED DRLs
फ्लश-फिट डोर हैंडल और ड्युअल-टोन एक्सटीरियर
इलेक्ट्रिक ORVMs और पावर्ड टेलगेट
रियर सनशेड्स और रियर AC वेंट्स
EPB के साथ ऑटो होल्ड
ऑटो-डिमिंग IRVM
सभी चार पावर विंडो
45W टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट
ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
सेफ्टी फीचर्स में भी कोई समझौता नहीं
टाटा सिएरा Smart+ वेरिएंट में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है—

Oplus_131072


6 एयरबैग
ABS के साथ EBD
ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल
हिल होल्ड असिस्ट और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट
रिवर्स पार्किंग सेंसर
पंक्चर रिपेयर किट
हाइट-एडजस्टेबल सीट बेल्ट
कलर ऑप्शन
फिलहाल टाटा सिएरा का बेस वेरिएंट तीन रंगों में उपलब्ध है—
प्रिस्टीन व्हाइट
प्योर ग्रे
कुर्ग क्लाउड

You may have missed