October 17, 2026

दिल्ली में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला! जानिए क्या है वजह?

1001813452-200kb

देश की राजधानी दिल्ली में इस बार दशहरे पर कुछ अनोखा देखने को मिलेगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।

जी हां, दिल्ली के पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने यह अनोखा फैसला लिया है।

समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी और मैल का प्रतीक होगा। इसे जलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

इस पहल को स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान से भी जोड़ा गया है। समिति का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ समाज से गंदगी को दूर करना भी बेहद जरूरी है।

अब तक आपने दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलते देखे होंगे, लेकिन इस बार दिल्ली में 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

आपकी क्या राय है? क्या दशहरे पर इस तरह की अनोखी पहल से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसी ही रोचक और ताजा खबरों के लिए देखते रहिए TMN News।

You may have missed