September 22, 2026

कोरबा यातायात पुलिस की पहल: नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन न चलाने की दी सख्त समझाइश

Screenshot_20251218_193638_Chrome

कोरबा। जिले के एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक या स्कूटी से स्कूल आने वाले नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की संभावित आशंकाओं और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी।

यातायात पुलिस ने बताया कि जिले के कई स्कूलों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बाइक या स्कूटी से स्कूल आते-जाते देखे जा रहे हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। कानून के अनुसार बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना अपराध है, इसके बावजूद कुछ अभिभावक बच्चों को वाहन उपलब्ध करा रहे हैं।

पुलिस ने बच्चों को समझाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस की इस पहल का समर्थन किया।

यह अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और नाबालिगों को दुर्घटनाओं से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You may have missed