August 8, 2026

Breaking News: Delhi Red Fort Blast — लाल किले के पास खड़ी कार में जोरदार धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी, हादसा या साजिश?

Screenshot_20251110_200118_Chrome

नई दिल्ली (Delhi News): राजधानी दिल्ली के लाल किला (Red Fort) के पास सोमवार शाम एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियों में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

धमाका होते ही कार आग का गोला बन गई और पास खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि करते हुए बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास वाहन में विस्फोट की सूचना मिली थी। आग लगने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

चश्मदीद का बयान:
घटना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि “धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर और दुकानें हिल गईं, दुकानों के शीशे टूट गए और लोग घबराकर बाहर भागने लगे।”

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह धमाका दुर्घटनावश हुआ या किसी साजिश के तहत। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

You may have missed