August 8, 2026

Tomar Brothers Case Update: रायपुर के कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को 4 दिन की पुलिस रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज

Screenshot_20251108_235932_ImageSearchMan

Raipur News: राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर लाया गया, जहां 9 नवंबर को भाठागांव इलाके में भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने उसका जुलूस निकालते हुए स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट ने उस समय वीरेंद्र तोमर को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि पूरी होने पर आज दोबारा अदालत में पेशी हुई, जहां पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया। अदालत ने सुनवाई के बाद वीरेंद्र तोमर को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान टॉमर ब्रदर्स गैंग से जुड़ी कई अहम जानकारियां और फाइनेंशियल लेनदेन के राज सामने आ सकते हैं। पुलिस अब सूदखोरी, वसूली और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों की गहराई से जांच करेगी।

You may have missed