July 30, 2026

CG CRIME NEWS : जशपुर में सूटकेस से मिला युवक का शव, पत्नी ने गुस्से में की पति की हत्या, बेटे को बताया और हुई फरार

Screenshot_20251110_193023_Chrome

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में छिपा दिया और फरार हो गई। घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से अपने पति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को ट्रॉली सूटकेस में डालकर घर के अंदर छिपा दिया।

हत्या के बाद आरोपी महिला ने खुद अपने बेटे को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली बैग से शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी हुई है।

You may have missed