August 5, 2026

MS Dhoni IPL 2026: धोनी फिर उतरेंगे मैदान में, CSK ने की आधिकारिक पुष्टि – अगले सीजन की तैयारियों में जुटे कप्तान!

Screenshot_20251108_084917_ImageSearchMan

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान करते हुए पुष्टि की है कि टीम के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आगामी IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ‘क्रिकबज’ से बातचीत में बताया कि धोनी ने खुद टीम को अगले सीजन में खेलने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी आगामी सत्र की रणनीति और टीम संयोजन की तैयारियों में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। पिछले सीजन में जब ऋतुराज गायकवाड़ अनुपस्थित थे, तब धोनी ने एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, पांच बार की चैंपियन CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही।

धोनी ने अब तक CSK को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) जिताए हैं। अगर वे 2026 में खेलते हैं, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका 17वां और IPL में कुल 19वां सीजन होगा। फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि यह संकेत है कि “थाला” का जादू एक बार फिर मैदान में दिखने वाला है।

You may have missed