कोरबा पुलिस ने टीपी नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग रातों को उपद्रव फैलाने और शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले कुल 10 आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की है। इनसे संबंधित घटनाएँ 6 जुलाई और 19 जुलाई 2025 की रात को सामने आई थीं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन लग्ज़री वाहन – महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्यू और मारुति स्विफ्ट – को भी जब्त कर लिया है।पहली घटना – 6 जुलाई की रात:ONC बार और पॉम मॉल के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। शराब के नशे में हुए इस झगड़े के बाद पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 401/2025, 402/2025 और 404/2025 दर्ज किया।दूसरी घटना – 19 जुलाई की रात:इस बार पॉम मॉल के बाहर एक सुरक्षा गार्ड और अन्य व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 436/2025 और 437/2025 दर्ज किया गया है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
पहली घटना – 6 जुलाई 2025 की रातONC बार और पॉम मॉल के बाहर दो गुटों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में IPC और BNS की धाराओं के तहत क्रमांक 401/2025, 402/2025 और 404/2025 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।गिरफ्तार आरोपी:1. सौरभ सिंह उर्फ चिक्की2. पंकज सोनी3. ऋषभ सिंह4. आदित्य सिंह उर्फ आदि5. हितेश पाण्डेय6. मुकेश महतो7. शाहरूक सिद्दिकी8. मोहम्मद गौस उर्फ रेहानइन सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।🟥 दूसरी घटना – 19 जुलाई 2025 की रातपॉम मॉल के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड और एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा गया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत क्रमांक 436/2025 और 437/2025 में प्रकरण दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपी:1. आर्यन राय (नमन विहार, मानिकपुर)2. अशीष सिंह (सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर-5 बाल्को नगर)