डीएवी कुसमुंडा की छात्रा साक्षी मिश्रा को राज्य स्तरीय सम्मान,मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, ब्रॉन्ज मेडल के साथ अगली परीक्षा में करेंगी प्रतिभाग

कुसमुंडा।डीएवी स्कूल कुसमुंडा की होनहार छात्रा कु. साक्षी मिश्रा ने राज्य स्तरीय पीएसवाई प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।अब साक्षी मिश्रा इस योजना की मुख्य परीक्षा में भाग लेंगी। खास बात यह है कि वे पूरे प्रदेश में डीएवी संस्थान से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं, जो इस सम्मान के लिए चुनी गईं।साक्षी की सफलता पर उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्र मोहन पांडेय सहित समस्त स्टाफ व छात्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।उनकी माता श्रीमती अंजू मिश्रा एक आदर्श गृहिणी हैं, जबकि पिताजी एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साक्षी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे डीएवी समूह के लिए गौरव का विषय बनी है।