August 6, 2026

पवन सिंह की बीजेपी में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से सुलह; शाहाबाद में बदले चुनावी समीकरण

Screenshot_20250930_213332_Chrome

पटना/नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने उनकी पार्टी में वापसी का औपचारिक ऐलान किया।

बैठक में भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। तावड़े ने कहा कि पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए एनडीए (NDA) को मजबूती देंगे।

शाहाबाद क्षेत्र में नया राजनीतिक समीकरण

पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की सुलह को शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से भाजपा और एनडीए को चुनावी लाभ मिल सकता है। वहीं, पवन सिंह के आरा या आसपास की सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

बिहार चुनाव से पहले गर्माई सियासत

दिल्ली में हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद पटना से लेकर पूरे बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा को उम्मीद है कि पवन सिंह की लोकप्रियता और उपेंद्र कुशवाहा का संगठनात्मक आधार शाहाबाद समेत कई सीटों पर एनडीए को मजबूती प्रदान करेगा।

You may have missed