पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रदीप कैवर्त को मिली बधाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रदीप कैवर्त को मिली बधाई

कोरबा | CGTMN News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उनके सफल दायित्व निर्वहन तथा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

प्रदीप कैवर्त पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक युगल कैवर्त, जिला संयोजक किशन कैवर्त, सह-संयोजक प्रकाश केंवट तथा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदीप कैवर्त को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप कैवर्त के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती मिलेगी तथा वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।