August 5, 2026

Railway Recruitment 2025: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 1149 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

Screenshot_20250916_131414_ImageSearchMan

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1149 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता (Eligibility)

अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 15 वर्ष

अधिकतम आयु: 24 वर्ष
साथ ही आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी—

SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष

OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं, इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना आवश्यक है।

👉 यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं और अप्रेंटिसशिप के जरिए ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते हैं।

You may have missed