Ambikapur Garba 2025: एल्विश–अंजलि विवाद के बाद अब Govinda के कार्यक्रम पर हंगामा

Ambikapur Garba 2025: एल्विश–अंजलि विवाद के बाद अब Govinda के कार्यक्रम पर हंगामा

अंबिकापुर (सरगुजा): छत्तीसगढ़ में नवरात्रि गरबा आयोजन इस बार राजनीति और विवादों में उलझता जा रहा है। Ambikapur Garba 2025 में बॉलीवुड अभिनेता Govinda के कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज हो गया है। इससे पहले यहां Elvish Yadav और Anjali Arora के शो पर भी बवाल हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, पहले विरोध के चलते एल्विश यादव अंबिकापुर तो पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम नहीं कर पाए और लौट गए। वहीं, अंजलि अरोड़ा का गरबा शो भी रद्द करना पड़ा। अब स्थानीय संगठनों ने गोविंदा के कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है और सड़कों पर नारेबाजी की जा रही है।

गरबा पर राजनीति हावी

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि गरबा आस्था और संस्कृति का पर्व है, ऐसे आयोजनों में विवादित सेलिब्रिटी को बुलाना उचित नहीं। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं पर ही अश्लील गाने गाने और बड़े कार्यक्रमों में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया।

होटल व्यवसायियों की चिंता

होटल संचालकों का कहना है कि जब किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जाता है तो वे अतिथि होते हैं। यदि उनके सामने ही विरोध और मुर्दाबाद के नारे लगेंगे तो भविष्य में कोई भी स्टार अंबिकापुर आने से कतराएगा।

सवाल खड़ा: क्या सेलिब्रिटी आएंगे अंबिकापुर?

अब बड़ा सवाल यह है कि Ambikapur Garba 2025 Govinda Program होगा भी या नहीं। लगातार हो रहे विरोध से आयोजक और होटल व्यवसायी दोनों असमंजस में हैं।