August 7, 2026

कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मां भी नहीं रहीं – मौसा गंभीर घायल

20250927_170140

कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मां भी नहीं रहीं – मौसा गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के गेवरा निवासी कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमन अपनी मां और मौसा जी के साथ कार से पंजाब जा रहे थे। रास्ते में हुए इस भीषण हादसे में अमन बाजवा और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मौसा जी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही गेवरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

You may have missed