August 7, 2026

कोरबा में सनसनी: सर्वमंगला पुल के नीचे मिला नवजात का शव, डायग्नोस्टिक सेंटर के थैले से बढ़ी रहस्य की गुत्थी

Screenshot_20250912_181914_InShot

कोरबा। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सर्वमंगला पुल के नीचे सुबह बच्चों की नजर उस दृश्य पर पड़ी, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। गढ्ढे में एक चादर में लिपटी नवजात कन्या का शव मिला।

पहली नजर में लगा कि बच्ची जिंदा है, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि वह मृत है। घटनास्थल पर मिली चादर के साथ एक थैला भी बरामद हुआ, जिस पर एपी डायग्नोस्टिक सेंटर कटघोरा का नाम दर्ज है। नवजात की नाल कटर से कटी हुई थी, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं प्रसव समय से पहले तो नहीं कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि यह मासूम यहां कैसे पहुंची और डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम इसमें क्यों सामने आया?

You may have missed