August 5, 2026

Tata Car Price Reduced: इस नवरात्र पर टाटा कारों के दाम घटेंगे, ग्राहकों को होगा 1.55 लाख तक का फायदा

Screenshot_20250907_001351_ImageSearchMan

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने जीएसटी (GST) ढांचे में बदलाव करते हुए अब सिर्फ दो स्लैब — 5% और 18% रखने का फैसला किया है। इस कदम का सीधा असर ऑटो सेक्टर पर पड़ा है। इसी क्रम में Tata Motors ने अपने पैसेंजर कार और SUVs की कीमतों में भारी कटौती की है।

कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी गाड़ियों के दाम अब 65,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक कम हो जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा फायदा Tata Nexon खरीदने वालों को होगा, जिस पर 1.55 लाख रुपये तक की बचत होगी। वहीं Tata Punch पर 85 हजार रुपये और Altroz पर करीब 1.11 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। अन्य मॉडलों पर भी ग्राहकों को राहत मिलेगी, जो गाड़ी के वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

फेस्टिवल सीजन का बेस्ट ऑफर

टाटा मोटर्स ने यह घोषणा नवरात्र और त्योहारों से पहले की है, जिससे कंपनी को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि बढ़ती मांग को देखते हुए समय से पहले बुकिंग करा लें।

कंपनी का बयान

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, “22 सितंबर 2025 से लागू होने वाला यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और वित्त मंत्री की नीति के अनुरूप है। जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देकर हम भारत में लाखों लोगों के लिए पर्सनल मोबिलिटी को और आसान बनाएंगे।”

You may have missed