July 31, 2026

फर्जी तबादला आदेश बनाकर कार्यमुक्त हुआ स्वास्थ्यकर्मी, मामला उजागर

Screenshot_20250906_192248_Chrome

रायगढ़। जिले के स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनएचएम (NHM) के अंतर्गत कार्यरत एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने खुद का नकली ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर पदस्थापना बदलवा ली। चौंकाने वाली बात यह रही कि विभागीय अधिकारियों ने आदेश की पुष्टि किए बिना ही उसे कार्यमुक्त कर दिया।जानकारी के मुताबिक, रामसेवक साहू जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जतरी में ग्रामीण चिकित्सा सहायक के पद पर पदस्थ था, उसने 13 अगस्त को सीएमएचओ ऑफिस में अपना तबादला आदेश जमा किया। आदेश में उसका ट्रांसफर पीएचसी छुरी, जिला कोरबा दिखाया गया था। विभाग ने इसे सही मानकर उसे कार्यमुक्त भी कर दिया। लेकिन 15 दिन बाद यानी 4 सितंबर को राज्य स्तर से सूचना मिली कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।सीएमएचओ ने जांच कराई तो पूरा आदेश फर्जी निकला। मामले के उजागर होने पर सीएमएचओ ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रामसेवक साहू पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed