कोरबा (Korba News): जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमंगरी गांव में अवैध रेत उत्खनन का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस और खनिज विभाग को चकमा देकर रोजाना कई डंपरों और ट्रैक्टरों से रेत निकाल रहे हैं।
नदी को छलनी कर निकाला जा रहा रेत
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुमंगरी क्षेत्र की नदी से अवैध रूप से रेत की निकासी हो रही है। लगातार रेत उत्खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है और पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों को हो रही परेशानी
रेत भरकर दौड़ते वाहनों के कारण कच्ची सड़कें पूरी तरह खराब हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही धूल और शोर से भी लोग परेशान हैं।
प्रशासन पर सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे रेत माफियाओं के हौसले और अधिक बढ़ते जा रहे हैं।
आगे की कार्रवाई पर टिकी नजर
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, इस मामले पर पुलिस और खनिज विभाग की ओर से किसी ठोस कार्रवाई का इंतजार है।













