अंबिकापुर (Surguja News): छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से एक बार फिर दिल दहलाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के असगंवा गांव में एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विवाद के बाद मां की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे और मां के बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से हत्या और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।










