छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से प्रदेश के निजी (Private) अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली कैशलेश इलाज सुविधा बंद कर दी जाएगी।IMA का कहना है कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है क्योंकि पिछले 6 महीने से अस्पतालों को योजना के अंतर्गत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिला है। भुगतान रुकने की वजह से निजी अस्पतालों के लिए अब मरीजों को कैशलेश सुविधा देना संभव नहीं रह गया।गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर असरIMA के इस फैसले का सीधा असर छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा, जो अब तक आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त और कैशलेश स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते आ रहे थे।सरकार से उम्मीदहालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार जल्द ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से चर्चा कर कोई समाधान निकालेगी, ताकि Chhattisgarh Ayushman Card holders को फिर से राहत मिल सके।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से इलाज पर बड़ा असर, IMA ने 1 सितम्बर से प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेश सुविधा बंद करने का ऐलान किया।











