नेपाल की नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पद संभालते ही ऐतिहासिक फैसला लिया है। उनकी कैबिनेट ने घोषणा की है कि हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए Gen-Z युवाओं को ‘शहीद का दर्जा’ दिया जाएगा। इसी के साथ 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया है।
नई सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह दिन देश के उन सभी युवाओं की याद में मनाया जाएगा जिन्होंने लोकतांत्रिक आंदोलन में अपनी जान गंवाई। साथ ही, कैबिनेट ने पूर्व ओली सरकार के सभी फैसलों और प्रस्तावों को निरस्त कर दिया है।
सुशीला कार्की की कैबिनेट विस्तार के बाद तीन नए मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। यह कदम नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है और युवाओं की बलिदानी भावना को सम्मानित करने की दिशा में अहम साबित होगा।
👉 यह फैसला नेपाल की जनता में नई उम्मीद और विश्वास का संचार कर रहा है।















