August 6, 2026

बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

Screenshot_20250820_154132_ImageSearchMan

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम तेज गरज-चमक और झमाझम बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम कर घर लौट रही 6 महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कैसे हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआपाली की महिलाएं शाम करीब 5 बजे खेत से लौट रही थीं। तभी आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं।मृतकों की पहचान सौम्या नेती (33) और सुरेखा नेती (45) के रूप में हुई है।जबकि दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति और पार्वती यादव इस हादसे में घायल हो गईं।पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही गांववाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed