August 6, 2026

रायपुर रोड एक्सीडेंट: VIP रोड पर तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, 2 युवक गंभीर घायल

Screenshot_20250820_084619_Chrome

Raipur Road Accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे इन हादसों में कई लोगों की जान जा रही है और कई लोग घायल हो रहे हैं।नवीनतम जानकारी के अनुसार, रायपुर के VIP रोड (तेलीबांधा थाना क्षेत्र) में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार महिंद्रा थार (Mahindra Thar) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय कार में 5 युवक सवार थे, जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

You may have missed