कुसमुंडा/गेवरा बस्ती में मोबाइल कैफे से लाखों का सामान और नगद चोरी, क्षेत्र में चोरों का दहशत

कुसमुंडा/गेवरा बस्ती में मोबाइल कैफे से लाखों का सामान और नगद चोरी, क्षेत्र में चोरों का दहशत

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती स्थित ठाकुर कॉम्प्लेक्स में बीते सोमवार की रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सरस्वती शिशु मंदिर के सामने बने मोबाइल कैफे की दुकान को निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत पर लगी टिन की चादर हटाकर अंदर प्रवेश किया और फॉल्स सीलिंग तोड़ दी। इसके बाद दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन, एयरफोन और गल्ले में रखे करीब 40,000 रुपये नगद चोरी कर लिए।मंगलवार सुबह जब दुकान संचालक शुभम थवाईत ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।