कोरबा। जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में देर रात लूटपाट की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर नगदी रकम और मोटरसाइकिल जब्त की है।घटना इस प्रकार हुई –16 अगस्त 2025 की रात करीब 11:40 बजे चन्द्रभवन यादव अपने दोस्तों दिलबोध यादव और सरवन सिंह के साथ स्कूटी से पेट्रोल लेने पॉलीटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। इस दौरान हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ के पास 7–8 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और नगदी व मोबाइल लूट लिए।लुटेरों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट भी की, जिसमें चन्द्रभवन यादव, दिलबोध यादव और सरवन सिंह को चोटें आईं। आरोपियों ने चन्द्रभवन से 1500 रुपये, सरवन सिंह से मोबाइल रेडमी 9 प्राइम व 1200 रुपये तथा दिलबोध यादव से 3000 रुपये छीन लिए।मुख्य आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी –मारपीट के दौरान एक हमलावर का चेहरा खुल गया, जिसे पीड़ितों ने पहचान लिया। आरोपी की पहचान दीपक मरावी निवासी प्रगतिनगर दर्री, थाना दर्री के रूप में हुई।पुलिस ने तीन टीमें बनाकर जांच शुरू की और आरोपी दीपक मरावी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BN 8392) और 700 रुपये नगद जब्त किए हैं।पुलिस की कार्रवाई –गैर-जमानती अपराध होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक माखनलाल, अजय, इमरान और आरक्षक कृष्णा, सुजीत, शिव की विशेष भूमिका रही।
हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ पर 7-8 बदमाशों ने तीन युवकों से नगदी और मोबाइल लूटे, मुख्य आरोपी दीपक मरावी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार












