कोरबा पुलिस ने कार चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये की बलेनो कार (CG 12 BG 5810) बरामद की है।
मामला क्या है?
17 अगस्त 2025 को प्रार्थी वरुण सुद ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पड़ोसी सतीश शर्मा (जो 20 दिन से मद्रास गए हुए थे) के घर का ताला टूटा हुआ है और पोर्च में खड़ी बलेनो कार चोरी हो गई है।शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दो टीम गठित की गई। एक टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और दूसरी टीम ने पुराने अपराधियों से पूछताछ की।कैसे पकड़े गए आरोपी?जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्यप्रकाश महंत (19 वर्ष) और योगेश साहू (20 वर्ष) चोरी में शामिल हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़ा और घर में रखी कार की चाबी से कार चोरी की। कार को दर्री लाल मैदान में छिपाया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बलेनो कार बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में शामिल टीम
थाना सिविल लाइन कोरबा की इस सफलता में निरीक्षक प्रमोद, उप निरीक्षक महासिंह ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक दुर्गेश, प्रआर विनोद तिवारी, आरक्षक जितेंद्र, योगेश, संजय, संदीप और साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।पुलिस की अपीलपुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन पार्किंग के दौरान कभी भी चाबी वाहन में न छोड़ें।












