August 7, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बड़ा हादसा: हुमायूं मकबरा परिसर में दरगाह की छत गिरी, 6 की मौत, कई घायल

20250816_123840

स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं मकबरा (Humayun’s Tomb) के पीछे स्थित पत्तेशाह दरगाह की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ की मौत हो गई।हादसे की जानकारी और रेस्क्यू ऑपरेशनपुलिस के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर करीब 3:45 बजे मिली। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय 10-12 लोग दरगाह में मौजूद थे।बारिश बनी हादसे की वजहदिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से इस पुरानी इमारत की छत कमजोर होकर गिर गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे गुंबद का हिस्सा गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।हुमायूं मकबरा का ऐतिहासिक महत्व16वीं शताब्दी में बनी यह युनेस्को विश्व धरोहर साइट दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं। मकबरे के पीछे स्थित यह पत्तेशाह दरगाह भी ऐतिहासिक महत्व रखती है। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

You may have missed