कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन: शहर में उपद्रव मचाने वाले 8 बाइक सवार दबोचे,तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर से मचा रहे थे हंगामा

कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन: शहर में उपद्रव मचाने वाले 8 बाइक सवार दबोचे,तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर से मचा रहे थे हंगामा

कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उन बाइक सवारों पर शिकंजा कसा गया जो तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर शहर में उपद्रव फैला रहे थे।पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों, नाकेबंदी प्वाइंट और चेकिंग प्वाइंट पर कार्रवाई करते हुए 08 बाइक चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। सभी मामलों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा नियम तोड़ने वालों पर वाहन जब्ती और जेल की सजा जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील ☆

यातायात नियमों का पालन करें हेलमेट पहनेंअनावश्यक शोर व स्टंट से बचें सुरक्षित और शांत माहौल बनाने में सहयोग दें

📋 पकड़े गए चालकों की सूची

1. CG12BH4371 – प्रथम वायवाची, 23 वर्ष, साउ पुरानी बस्ती कोरबा

2. CG12BH3758 – आशीष, 19 वर्ष, एमपीएम नगर कोरबा

3. CG11B6563 – शशिकांत खुट्टे, 21 वर्ष, रायगढ़

4. CG12AB4872 – प्रदुम साहू, 19 वर्ष, रुजगामार, बालको नगर

5. CG12BK9512 – भोलाशाह, 23 वर्ष, धुनगुरा

6. CG12BM2616 – सनी यादव, 22 वर्ष, भद्रवाहा

7. CG12AD3450 – शशिकांत नागर, 18 वर्ष, रायगढ़

8. CG12BK6157 – धनराम महंत, 21 वर्ष, मोतीसागरपारा कोरबा