September 20, 2026

कोरबा: महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

IMG-20250812-WA0070

कोरबा (छत्तीसगढ़) – चौकी कोरबी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और मारपीट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त को वह अपनी मौसी के घर जाने के लिए ग्राम सेंधा से बस पकड़ने हेतु खड़ी थी। उसी समय आरोपी शिव भजन मार्को (उम्र 38 वर्ष, निवासी बागबुडी, थाना पसान, जिला कोरबा) वहां पहुंचा और “घर छोड़ने” के बहाने स्कूटी पर बैठा लिया।आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में मार्टिन जंगल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर धमकाते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 64(1), 87, 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। उसी दिन शाम 8:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कोरबी ने टीम बनाकर कार्रवाई की।गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी एएसआई सुरेश जोगी आरक्षक क्रमांक 584 संजय साहूआरक्षक क्रमांक 627 भीषम नारंग आरक्षक क्रमांक 669 विक्रमआरक्षक क्रमांक 689 रितेश शर्मा

You may have missed